World Athletics Championships 2022 | सिल्वर मेडल जीतने पर अनुपम खेर ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई, कहा- ‘वह जीत गया… फिर से!

[ad_1]

World Athletics Championships 2022

Photo – Instagram

मुंबई : विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (World Athletics Championships) में रजत पदक (Silver Medal) जीतकर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक इतिहास रच दिया है। वो सिल्वर मेडल हासिल कर पहले भारतीय ओलंपिक चैम्पियन बन गए है। भारत 19 साल बाद इस प्रतियोगिता में पदक जीता है। साल 2003 में महिला एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल किया था। नीरज चोपड़ा को आज यानि रविवार को रजत पदक से सम्मानित किया गया है।

नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में चल रहे भालाफेंक चैम्पियनशिप स्पर्धा में 88 . 13 मीटर थ्रो करके रजत पदक जीता है। वहीं अब इस खुशी और सम्मान के मौके पर नीरज चोपड़ा को बधाईयां देने का सिलसिला जारी है। ऐसे मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विट कर नीरज चोपड़ा को इस महान उपलब्धि की बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। जिसमें नीरज चोपड़ा को प्रतियोगिता में भाग लेते देखा जा सकता है। अनुपम खेर ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘वो आया… हमने देखा… वो जीता.. एक बार फिर! जय हिंद!’ उन्होंने अपने इस ट्विट में नीरज चोपड़ा को भी टैग किया है। गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा इससे पहले पिछले साल तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया था।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *