Vivek Agnihotri | विवेक अग्निहोत्री ने सलमान-शाहरुख को लिया आड़े हाथ, कहा- जब तक बॉलीवुड में बादशाह और सुल्तान हैं, यह डूबता रहेगा

[ad_1]

Vivek Agnihotri

Photo – Instagram

मुंबई : मनोरंजन जगत (Entertainment World) के लिए साल 2022 काफी अच्छा साबित हो रहा है। कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के प्रकोप के बाद सिनेमाघरों को 100 फीसदी के साथ खोला गया है। इस साल कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर भी अपना जलवा दिखाते हुए तगड़ी कमाई की। जिसमें आलिया भट्ट और अजय देवगन की अभिनीत फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘आरआरआर’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी कई हिट फिल्में शामिल है।

जब सिनेमाघरों में विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज हुई थी तो इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित थे और सिनेमाघरों के बाहर इस फिल्म को देखने के लिए प्रशंसकों की लंबी कतार देखने को मिली थी। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की इस घटना को दर्शाया गया है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखते हुए फैंस की आंखें आंसूओं से नम थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई। इतना ही नहीं ये फिल्म आईएमडीबी की टॉप 5 फेवरेट फिल्म्स की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें

वहीं अब विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने अभिनेता पर तंज कसते हुए यह तक कह दिया कि बॉलीवुड के डूबने का कारण भी यही दोनों है। विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्विट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘जब तक बॉलीवुड में बादशाह और सुल्तान हैं।, यह डूबता रहेगा। लोगों की कहानियों से इसे लोगों का उद्योग बनाएं, यह वैश्विक फिल्म उद्योग का नेतृत्व करेगा। फैक्ट!’ फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ वर्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रूपये का कलेक्शन की है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *