Swayamvar: Mika Di Vohti | मीका सिंह ने चुना अपना जीवन साथी, आकांक्षा पूरी को पहनाया वर माला

[ad_1]

Mika Singh Wedding

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर (Famous) सिंगर (Singer) मीका सिंह (Mika Singh) ने अपनी दुल्हनिया चुन लिया है। सिंगर इन दिनों अपने स्टार भारत टेलीविजन शो ‘मीका दी वोटी’ को लेकर काफी चर्चा में है। जिसमें वो स्वयंवर करने वाले थे। फैंस को भी इस पल का बड़ी बेसब्री से इंतजार था कि आखिर कौन मीका सिंह की दुल्हनिया बनेगी। वहीं अब शो ‘मीका दी वोटी’ के फिनाले में गायक ने अपना जीवन साथी चुन लिया है।

मीका सिंह ने अपने वोटी के रूप में एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी को चुना है। उन्होंने आकांक्षा पुरी को वरमाला पहनाया। जिसकी तस्वीरें अब आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहे है। दोनों के गले में वरमाला दिखाई दे रही है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘यहां से हमारी नई शुरुआत है।’ उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाईयां दे रहे है। इस शो की फाइनलिस्ट आकांक्षा पुरी के साथ नीत महल और प्रांतिका दास भी बनी थी, लेकिन आखिर में इस इस स्वयंवर की विजेता आकांक्षा पुरी बनी और इस तरीके से आकांक्षा पुरी ‘मीका दी वोटी’ बन गई।

यह भी पढ़ें

हालांकि, मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी से शादी नहीं रचाई है, लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस को वरमाला के साथ कंगन भी पहनाया है। वहीं फैंस इस बात से थोड़ा नाराज नजर आए कि मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को वरमाला तो पहना दिया, लेकिन शादी कब करेंगे।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *