Shilpa Shetty | बांके बिहारी के दरबार में पूजा-अर्चना करने पहुंची शिल्पा शेट्टी, देखें वीडियो

[ad_1]

Shilpa Shetty

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हाल ही में श्री बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन, मथुरा पहुंची है। जहां उन्होंने बांके बिहारी का पूजा-अर्चना किया। अभिनेत्री बांके बिहारी के दरबार में जोरदार जयकारा भी लगाई। शिल्पा शेट्टी ने ठाकुर जी श्री बांके बिहारी के गर्भगृह देहरी के भी दर्शन की साथ उन्होंने माथा भी टेका। मंदिर में उन्हें पुजारी ने माला पहनाया और उन्हें प्रसाद भी दिया। इस दौरान अभिनेत्री पुलिस सुरक्षा के बीच दिखी।

अदाकारा ने अपने इस दर्शन का वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। वीडियो में एक्ट्रेस काफी खुश है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे लोकाचार और गहरी जड़ें वाली सांस्कृतिक विरासत ही हमें दुनिया से अलग करती है। हमेशा मथुरा में बांके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर जाना चाहती थी… सपना पूरा हुआ! हेमा मालिनी जी, इसे इतनी खूबसूरती से करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! अतुल्य भारत… एक यात्रा अवश्य करें। आध्यात्मिक रूप से समृद्ध!’ शिल्पा शेट्टी ने अपने इस सफल दर्शन का श्रेय हेमा मालिनी को दिया है। जिनकी वजह से उनका सपना पूरा हुआ है। 

यह भी पढ़ें

अगर हम बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया भी लीड रोल में दिखाई दिए थे। वहीं जल्द ही अदाकारा वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ और फिल्म ‘सुखी’ में अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *