Kartik Aaryan | एक आइडिया आया है पर आज नहीं बताऊंगा, तस्वीर शेयर कर कार्तिक आर्यन ने बढ़ाया सस्पेंस

[ad_1]

Kartik Aaryan

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हाल ही में फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म प्रशंसकों को खूब पसंद आई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म में अभिनेता के किरदार की भी फैंस ने खूब तारीफ की। वहीं अब अभिनेता का एक पोस्ट फैंस को सस्पेंस में डाल दिया है। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने एक तस्वीर शेयर किया है, लेकिन उनका कैप्शन लोगों का ध्यान बड़ी तेजी से अपनी ओर खिंच रहा है।

कार्तिक आर्यन ब्लू कलर का टी-शर्ट और ब्लू कलर की जींस पहने है। वो टी-शर्ट के ऊपर डेनिम का शर्ट भी पहने है। वो अपनी आंखों पर स्टाइलिश चश्मा भी पहने है और पोज देते दिखाई दे रहे है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘एक आईडिया आया है, लेकिन आज नहीं बताऊंगा!’ उनके इस कैप्शन ने सभी को हैरत में डाल दिया है। फैंस इस सोच में डूबे है कि अभिनेता के दिमाक में कौन सा ख्याल आया है। जिसे वो आज नहीं बताना चाहते है। फैंस उनके इस पोस्ट को लाइक करते हुए उनसे वो आईडिया जानने की भरपूर कोशिश कर रहे है। उनके इस पोस्ट को अब तक छह लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है। 

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘शहजादा’ की शूटिंग में काफी व्यस्त है। इस फिल्म की शूटिंग हरियाणा में चल रही है। अभिनेता के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस कृति सनोन भी दिखाई देंगी। इस फिल्म के रिलीज डेट में भी हाल ही में बदलाव किया गया है। अब ये फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *