Happy Birthday Bhumi Pednekar | भूमि पेडनेकर का आज है 33वां जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी सुनी अनसुनी बातें

[ad_1]

Happy Birthday Bhumi Pednekar

Photo – Instagram

मुंबई : भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) का जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई (Mumbai) में सतीश पेडनेकर (Satish Pednekar) और सुमित्रा हूडा पेडनेकर के घर में हुआ था। भूमि पेडनेकर एक इंडियन ऐक्ट्रेस हैं। जो हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती है। अभनेत्री का आज 33वां जन्मदिन हैं। वो कोंकणी और हरियाणवी वंश की है। उनके पिता सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और श्रम मंत्री थे। सतीश पेडनेकर की मृत्यु मुंह में कैंसर बीमारी होने के चलते हुआ था। जिसके बाद उनकी पत्नी सुमित्रा हूडा पेडनेकर एक तंबाकू विरोधी कार्यकर्ता के रूप में काम करती थीं।

अदाकारा छह साल तक यश राज फिल्म्स में सहायक कास्टिंग निर्देशक के रूप में काम करने के बाद, वो साल 2015 में कंपनी की रोमांटिक कॉमेडी ‘दम लगा के हईशा’ में एक अधिक वजन वाली दुल्हन के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, इस फिल्म में अपने सफल किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार हासिल की। भूमि पेडनेकर अब तक कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। जिसमें ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘बाला’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘सांड की आंख’ और ‘बधाई दो’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

अगर हम बात करें भूमि पेडनेकर के वर्क फ्रंट कि तो अभनेत्री जल्द ही आनंद एल रॉय की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी। ये फिल्म 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो ‘द लेडी किलर’, ‘भक्षक’, ‘गोविंदा नाम मेरा’, ‘भीड़’, ‘तख्त’ और ‘अफवाह’ फिल्म में अपने अहम किरदार में दिखाई देंगी। भूमि पेडनेकर अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। उनके इंस्टाग्राम पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से अधिक फैन फॉलोवर्स हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *