[ad_1]
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza Rekhi) का एक इमोशनल पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने अपनी भतीजी की मौत की जानकारी दी है। दीया मिर्जा की भतीजी तान्या काकड़े का निधन हो गया है। तान्या 21 साल की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तान्या की मौत एक कार एक्सीडेंट में हुई है। दीया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।
अदाकारा ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मेरी भांजी, मेरी जान, मेरी बच्ची इस दुनिया से जा चुकी है। आप जहां भी हों, शांति पाएं, ओम शांति’। दीया के इस पोस्ट पर फैंस के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुनील शेट्टी, गौरव कपूर, ईशा गुप्ता, सिद्धांत चतुर्वेदी, रिद्धिमा कपूर साहनी, अर्जुन रामपाल, बोमन ईरानी जैसे सेलेब्स का नाम शामिल हैं। तान्या एक मेकअप आर्टिस्ट थी। वह कई बार दीया के रेड कार्पेट लुक को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें
वर्क फ्रंट की बात करें तो, दीया ने अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म ‘रहना है तेरे दिल’ से की थी। 2000 में दीया ने मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का खिताब भी अपने नाम किया था। दीया ने दीवानापन, तुमको ना भूल पागने, परिणीता, मुन्ना भाई, क्रेजी 4 जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाए हैं।
[ad_2]
Source link