Dance Deewane Juniors Winner | आदित्य पाटिल बने ‘डांस दीवाने जूनियर’ के विनर, ट्रॉफी के साथ आमिर खान से मिला इतने लाख रुपये का चेक

[ad_1]

Dance Deewane Juniors Winner

मुंबई : कलर्स (Colors) के लोकप्रिय डांस रियलिटी शो (Dance Reality Show) ‘डांस दीवाने जूनियर’ (Dance Deewane Juniors) के पहले सीजन का फिनाले हो चुका है। जिसमें शो के विजेता का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। इस शो के पहले विनर आदित्य पाटिल है। जो महज 8 साल की उम्र में अपने डांस परफॉरमेंस से जजेस के अलावा शो में गेस्ट के तौर पर आए सेलेब्स का दिल जीत लिया। विनर आदित्य पाटिल को शो की चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये का चेक इनाम के रूप में मिला है। ये चेक उन्हें बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के हाथों मिला है।

वहीं आदित्य पाटिल के इस जीत से उनके कोरियोग्राफर और ट्रेनर प्रतीक उतेकर के भी खुशी का ठिकाना नहीं है। आदित्य पाटिल ने 13 हफ्तों के इस सफर में जबरदस्त परफॉर्मेंस किया। आदित्य पाटिल ने अपने इस टैलेंट से दर्शकों को भी दंग कर दिया। आदित्य को सपोर्ट करने के लिए शो के फिनाले में उनके पिता और दादा भी पहुंचे थे। शो के फिनाले में तुषार शेट्टी के ऑल स्टार्स ग्रुप और आदित्य पाटिल के बीच कांटें की टक्कर देखने को मिली।

यह भी पढ़ें

आखिरकार आदित्य पाटिल ने इस शो की ट्रॉफी को हासिल कर लिया। बता दें कि विजेता आदित्य पाटिल बॉलीवुड के सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ के बहुत बड़े फैन है। इतना ही नहीं वो इस शो के शुरुआत में ही टाइगर श्रॉफ को अपना डांसिंग टैलेंट दिखा चुके है साथ ही उन्होंने 8 पैक एब्स भी बनाया। आदित्य पाटिल अपने इस जीत से काफी खुश है और वो अपने दादा जी को लेकर काफी भावुक है। आदित्य पाटिल के दादा जी ने जब शो की ट्रॉफी को उनके हाथ में देखा तो उनके आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे और उन्होंने आदित्य को गले से लगा लिया।

उन्होंने कहा कि हमेशा ही अपनी मेहनत से ऐसे आगे बढ़ते रहो। आदित्य पाटिल का परिवार हाल ही में मुंबई शिफ्ट हुआ है। वहीं अब आदित्य पाटिल का कहना है कि वो अपने दादा जी और भाई के लिए घर खरीदेंगे। इस शो के जजेस नीतू कपूर, नोरा फतेही और मर्जी पेस्तोनजी है और इस शो को करण कुंद्रा होस्ट कर रहे थे।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *