Akshara Singh-Aamir Khan | ‘चांद सिफारिश’ गाने पर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आमिर खान के साथ किया डांस, बोलीं- ‘टुडे इज अ ग्रेट डे’

[ad_1]

Akshara Singh-Aamir Khan

Photo – Instagram

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस (Actress) अक्षरा सिंह (Akshara Singh) लोगों में अपनी अच्छी-खासी पहचान बना चुकी है। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और फोटोज शेयर करती रहती है। यही कारण है कि फैंस भी उनके पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है। उनके इन्स्टाग्राम पर तगड़ी फैंस फॉलोइंग भी है। उनके इस प्लेटफॉर्म पर चार मिलियन से भी अधिक फैन फॉलोअर्स है।

अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है। जिसमें वो बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ डांस करते दिखाई दे रही है। अभिनेत्री ‘फना’ फिल्म के हिट सांग ‘चांद सिफारिश’ पर आमिर खान के साथ थिरकती दिखाई दे रही है। अगर हम बात करें उनके पहनावे कि तो आमिर खान व्हाइट कलर का टी-शर्ट और जींस पैंट पहने नजर आ रहे है। वो अपने टी-शर्ट के ऊपर डेनिम शर्ट भी पहने दिखाई दे रहे है।

यह भी पढ़ें

वहीं अक्षरा सिंह भी ब्लैक और व्हाइट प्रिंटेड टॉप और पैंट पहनी है। अभिनेत्री अपने बालों को भी खुला रखी है। अक्षरा सिंह ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आज बहुत अच्छा दिन है धन्य और आभारी मेरे पसंदीदा गाने में से एक पर आपके साथ (मिस्टर परफेक्शनिस्ट) डांस करना परियों की कहानी जैसा है।’ अब उनके इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स के लाइक्स का तांता लगा है। प्रशंसक उनके इस वीडियो पर कमेंट्स की बौछार कर रहे है। उनके इस पोस्ट को अब तक 85 हजार से भी अधिक लोग लाइक कर चुके है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *