[ad_1]
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और उनकी पत्नी एक्ट्रेस (Actress) कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद विक्की कौशल ने मुंबई के संताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में उस अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्शन 506(2), 354(D) IPC r/w सेक्शन 67 आइटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज किया था।
जिसके बाद मुंबई पुलिस तुरंत जांच में जुट गई और उन्होंने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी का नाम मनविंदर सिंह है। जिसने इंस्टाग्राम पर आदित्य राजपूत के नाम से एकाउंट बना रखा है। जिससे वो विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी दिया करता था। पुलिस ने मनविंदर सिंह को बांद्रा कोर्ट में पेश किया था।
यह भी पढ़ें
जहां कोर्ट ने आरोपी को दो दिन पुलिस कस्टडी का फरमान सुनाया है। वहीं यह भी बात सामने आई है कि आरोपी मनविंदर सिंह कैटरीना कैफ का बहुत बड़ा फैन है। सिर्फ इतना ही नहीं वो अभिनेत्री से शादी भी करना चाहता था। जिसके कारण वह बीते कुछ महीनों से अभिनेत्री को लगातार मैसेज कर परेशान कर रहा था।
[ad_2]
Source link