[ad_1]
मुंबई : आज यानि 26 जुलाई को पूरा देश कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) मना रहा है। इस मौके पर साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध (Kargil War) में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद किया जा रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि (Tribute) दी जा रही है। ऐसे मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देश के शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है।
वहीं कारगिल विजय दिवस के इस मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने भी भारत के कारगिल वीरों को नमन किया और उन्हें भावपूर्ण श्रधांजलि दी। कारगिल विजय दिवस पर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए लिखा, ‘कारगिल विजय दिवस पर भारत के शहीद वीरों को मेरा सलाम। जय हिंद’ वहीं अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से कारगिल दृश्य की एक कोलाज तस्वीर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें
कारगिल विजय दिवस पर भारत के शहीद वीरों को मेरा सलाम।
जय हिंद 🇮🇳 https://t.co/azkKm9IunR— Ajay Devgn (@ajaydevgn) July 26, 2022
उन्होंने अपने ट्विट में लिखा, ‘किसी गजरे की खुशबू को महकता छोड़ आया हूं! मेरी नन्ही सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूं! मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ऐ भारत मां मैं अपनी मां की बाहों को तरसता छोड़ आया हूं..’ उन्होंने आगे लिखा, ‘भारत के वीर सपूतों को नमन और भावपूर्ण श्रद्धांजलि! जय हिंद! जय भारत।’
किसी गजरे की ख़ुशबू को महकता छोड़ आया हूँ मेरी नन्ही सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूँ मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना है ऐ भारत माँ
मैं अपनी माँ की बाहों को तरसता छोड़ आया हूँ..भारत के वीर सपूतों को नमन एवं भावपूर्ण श्रधांजलि! जय हिंद! जय भारत। 🙏❤️🇮🇳🇮🇳 #KargilVijayDiwas pic.twitter.com/0MZDeW62b7
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 26, 2022
वहीं फिल्मकार अशोक पंडित ने ट्विट करते हुए लिखा, ‘मैं हमारे कारगिल नायकों और उनके परिवारों के साहस, भावना और बहादुरी को सलाम करता हूं। जिन्होंने भारत की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। जय हिन्द’
I Salute the courage, spirit and bravery of our Kargil Heroes & their families who laid down their lives to protect Bharat .
Jai Hind 🇮🇳#KargilVijayDiwas#कारगिल_विजय_दिवस pic.twitter.com/ybGIE8Qc8v— Ashoke Pandit (@ashokepandit) July 26, 2022
एक्टर अक्षय कुमार ने ट्विट करते हुए लिखा, ‘भारत के वीरों को नमन हैं…उन्हीं की वजह से आज हम सुरक्षित हैं। हम कृतज्ञता में कभी भी पर्याप्त रूप से झुक नहीं सकते।’
भारत के वीरों को नमन है 🙏🏻 Today we are safe because of them. We can never bow down enough in gratitude. #KargilVijayDiwas
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 26, 2022
फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘लक्ष्य’ का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारे कारगिल नायकों और शहीदों की याद में।
उनका साहस, निस्वार्थ भाव और बलिदान हमें और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे। जय हिन्द’
[ad_2]
Source link