Bobby Deol | खेतों की हरियाली के बीच दिखे एक्टर बॉबी देओल, मां प्रकाश कौर भी दिखी साथ

[ad_1]

Bobby Deol

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) बॉबी देओल (Bobby Deol) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर किया है। उनकी इन तस्वीरों में बॉबी देओल के साथ उनकी मां और एक्टर धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी नजर आ रही है। तस्वीरों में अभिनेता काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे है। फोटो में बॉबी देओल सफेद कलर का पठानी कुर्ता और पायजामा पहने है। वो दाढ़ी मूंछ के साथ अपने सिर पर लाल कलर का पगड़ी भी बांधे नजर आ रहे है।

वहीं प्रकाश कौर ग्रे कलर का सूट पहनी है। अभिनेता अपनी मां के साथ गेंहूं के खेतों के बीच बैठे दिखाई दे रहे है। अभिनेता मुस्कुराते दिखाई दे रहे है। वहीं प्रकाश कौर बेटे को गले से लगाए नजर आ रही है। बॉबी देओल ने कैप्शन में लिखा, ‘लव यू मां’ साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। जिससे साफ जाहिर होता है कि बॉबी देओल अपनी मां से बहुत प्यार करते है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी अपना प्यार लुटा रहे है। उनके इन तस्वीरों को अब तक 27 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके है।

यह भी पढ़ें

हाल ही में अभिनेता ने फिल्म ‘गुप्त’ के 25 साल पूरे होने पर ग्रैंड पार्टी की थी। इस पार्टी में को-स्टार काजोल भी शामिल हुई थी। बॉबी देओल आखिरी बार फिल्म ‘लव हॉस्टल’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में नजर आई थी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *