कश्मीर घाटी में पठान | कश्मीर घाटी में शाहरुख खान की ‘पठान’ ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, सिनेमा हॉल के बाहर लगा हाउसफुल का साइन बोर्ड

[ad_1]

पठान कश्मीर घाटी में

फोटो- ट्विटर

मुंबई : अभिनेता (अभिनेता) शाहरुख खान (शाहरुख खान), दीपिका पादुकोण (दीपिका पादुकोण) और जॉन अब्राहम (जॉन अब्राहम) की स्टारर फिल्म ‘पठान’ (पठान) के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर मानो भूचाल सा आ गए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इतना ही नहीं शाहरुख खान की ‘पठान’ भारत का पहला दिन सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। थिएटर्स में फिल्म को देखते हुए फैंस तालियां बजा रहे हैं।

हालंकि, फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वहीं ‘पठान’ ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अब ‘पठान’ ने कश्मीर घाटी के 32 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कश्मीर घाटी के सिनेमाघरों में पूरे 32 साल बाद हाउसफुल का साइन बोर्ड मिला है। INOX Leisure Ltd ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है।

यह भी पढ़ें

INOX Leisure Ltd ने अपने ट्विटर हैंडल से हाउसफुल का साइन बोर्ड शेयर करते हुए लिखा, “आज, देश में ‘पठान’ उन्माद के साथ, हम 32 साल के बाद कश्मीर घाटी में कीमती हाउसफुल साइन को वापस लाने के लिए किंग खान के लिए सर्वमान्य हैं! धन्यवाद शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण!” बता दें कि शाहरुख खान ने फिल्म ‘पठान’ से 4 साल बाद पर्दे पर अपनी वापसी की है। शाहरुख खान आखिरी बार पर्दे पर 2018 की रिलीज फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *